Wednesday, 11 October 2017

फिल्मों का 'विजय'



'विजय' नाम का किरदार

निभाया आपने बीस बार

तारीफ करुँ मै क्या उसकी

जिसने करोडों दिलों को

जीता है बार बार

 

आप हैं अमिताभ

आप हैं अमिताभ

 

लंबे है हाथ़ आपके

लंबा है आपका कद

जितने लंबे आप है

उससे भी कई ज्यादा

लंबी है आपकी शोहरत

आप जहाँ खडे़ होते है

शुरु होती है वहीं से कतार

 

आप हैं अमिताभ

आप हैं अमिताभ

 

हरीवंशरायजी का वंश है आप

उनकी काव्य प्रतिभा का अंश है आप

आदर्श पिता वो थे....तो उनके

आदर्श पुत्र है आप

माँ तेजी की तेज तर्रार औलाद है आप

अभिषेक, श्वेता के आप हैं पिता

जया जी के आप हैं पती परमेश्वर

 

आप हैं अमिताभ

आप हैं अमिताभ

 

हुनर में तो आप हम सबके बाप हैं

'दो और दो' को पांच बनानेवाले...

शहंशाह हैं

गब्बरसिंग जैसों के लिए भडकनेवाले

शोले है

अभिनय द्वारा आदर्श सिखानेवाले

शख्सियत हैं

बहोत ज्ञानी हैं आप....

फिर भी विनम्र हैं आप

सारी दुनिया की आपको रहती खबर

 

आप हैं अमिताभ

आप हैं अमिताभ

 

'अमिताभ' का मतलब है

unending brilliancy

'अमिताभ' का मतलब है

unending energy

'अमिताभ' का मतलब है

work consistency

इस सदी के महानायक आप

आप ऐसे ही रहे फूर्तीले सदा

यही कामना करते हैं हम सब

आपकी पचाहत्तरवीं वर्षगांठपर

आप हैं अमिताभ

आप हैं अमिताभ

 

मृदुला मुकुंद पाटखेडकर.

११ ऑक्टोबर २०१७.
श्री. अमिताभ बच्चनजीका जन्मदिन.

No comments:

Post a Comment