आज पुलकित हुआ देश सारा
बापू तेरी जयंती
पर
नमन करें तुझे हम
सारे
इस अवसर पर
जुल्म़ ढायें अंग्रेजों
ने बहुत इस देश पर
शांती, अहिंसा के मार्ग पे चला तू,
शांती, अहिंसा के मार्ग पे चला तू,
असहकार पुकार कर
स्वच्छता में ही बसती
प्रभुता
तेरा हर नारा गुँजता
रहा कानों पर
सत्याग्रह की तपस्या
की तूने आगे बढकर
दांडी यात्रा सफल की
पैदल चलकर
देश खडा़ साथ़ तेरे
अपना सीना तानकर
जातिभेद, वर्णभेद,
के खिलाफ आवाज उठायी तूने, जी जानकर
देश पर आयी थी परतंत्रता
की आँधी
स्वतंत्रता का ध्यास
रखकर,
'चले जा़व' का नारा
लगाकर,
बचाया तूने गांधी
खडे़ है आज हम सारे
तेरी उम्मीद के बलपर
सवारेंगे अपना आज और कल
सवारेंगे अपना आज और कल
तेरे सिखाये मार्ग
पर चलकर
तू ही महात्मा, तू
ही राष्ट्रपिता
दिखता अब तू आज
'नोट' पर
तेरे विचार, तेरे
तत्त्व, राज्य करेंगे शतकोंपर.......!!
आज पुलकित हुआ देश
सारा
बापू तेरी जयंती
पर
नमन करें तुझे हम
सारे
इस अवसर पर
मृदुला मुकुंद पाटखेडकर.
२ अॉक्टोबर २०१६.
No comments:
Post a Comment