चलना सिखानेवाला
जीने की
उम्मीद दिलानेवाला
दुनिया दिखानेवाला
दुनियादारी सिखानेवाला
बाप होता
है
बाप ही
होता है
बच्चों के लिए
जान छिडकनेवाला
बच्चों के खेल,
बच्चों की पढाई,
बच्चों के सपने,
बच्चों के बचपन
में
खुद का
बचपन देखनेवाला
बाप होता
है
बाप ही
होता है
राह पे
साथ चलकर राह
दिखानेवाला
कडी धूप
की जाल में
छाँव बिछानेवाला
बच्चों का उज्वल
भविष्य बनानेवाला
बाप होता
है
बाप ही
होता है
बाप के
चरणों में मिलता
स्वर्ग
बाप के
प्यार से मिलता
सुकून
बाप के
आधार से मिलता
चैन
बाप की
यादों से भर
आते नैन
बच्चों के लिए
सुख बिखेरनेवाला
बाप होता
है
बाप ही
होता है
बच्चों को कहानियाँ
सुनानेवाला
बच्चों का कभी
गुरु बननेवाला
बच्चों का कभी
मित्र बननेवाला
पराजय, दुःख, निराशा
में भी
आशा की
किरण दिखानेवाला
बाप होता
है
बाप
ही होता है
लगता उसको
मेरी मेहनत रंग
लाई
जब बनता
बेटा बाप से
सवाई
देता वो
तब दिल से
दुहाई
बच्चों के कर्तृत्त्व
पे गर्व महसूस
करनेवाला
बाप होता
है
बाप ही
होता है
मृदुला मुकुंद पाटखेडकर.
२१ अॉक्टोबर
२०१६.
No comments:
Post a Comment