ऐ दिल, ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
जिंदगी तेरी दुश्मन
नहीं
दोस्त होती है
जिंदगी सिर्फ सुख
नहीं
दुःख भी होती
है
छाँव की कीमत पता
चलती है
धूप में रहकर
ऐ दिल, ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
रिश्तों की कीमत
वो ही जाने
जिनके रिश्तेदार
नहीं होते
रिश्तेदार तो होते
है; मगर
माँ बाप नहीं
होते
जो तेरे
है
कहलाता जिनको
तू अपनें
पुरे कर उनके
सपने
ऐ दिल,
ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
एक मुस्कुराहट
से
पत्थर दिल भी
पिघल सकते
एक खूबसूरत हँसी
से कितने
हसीन दिख सकते
गरजनेंवाले दुःख
के बादल
दिशाएँ बदल
सकते
ऐ दिल, ऐ
दिल
जिंदगी का साथ
निभा ले हंसकर
इत्तुसा रहता
ये हँसी का
राज अनमोल
कल नहीं आज सही
समझ ले तू इसका
मोल
ऐ दिल,
ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
हँस ले, हँस
ले तू
हँस ले, हँस ले जीभर
खुद हँसते
हँसते
दुसरों को
हँसाया कर
नाउम्मीद,
निराशा और
पराजय को तू
रुलाया कर
नहीं आयेंगे
आसपास ये तेरे
जब हँसेगा तू
दिल खोलकर
मेरे प्यारे,
मेरे प्यारे.....
ऐ दिल,
ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
ऐ दिल,
ऐ दिल
जिंदगी का साथ निभा
ले हंसकर
मृदुला मुकुंद पाटखेडकर.
८ अॉक्टोबर २०१६.
No comments:
Post a Comment